Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

डूहा बिहरा में श्री विष्णु महायज्ञ एवं रासलीला कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन



सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के ग्राम सभा डूहा बिहरा स्थित श्री गायत्री आश्रम में पूज्य श्री रामभूषण ब्रह्मचारी महाराज जी के सानिध्य में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं वृंदावन की रासलीला कार्यक्रम का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज, नगवा के प्रधानाचार्य रवि राय उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और धार्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकता है।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। वहीं वृंदावन की रासलीला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से बलराम सिंह, सीताराम सिंह, दुष्यंत सिंह, पिंटू सिंह, चंचल सिंह, अवधेश यादव, चंदन वर्मा, अरविंद सिंह, मुन्ना सिंह, टिंकू सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact