Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

Ballia News: गांधी इंटर कॉलेज में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, DM ने दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

पांच ब्लॉकों से 98 जोड़ों का हुआ था पंजीकरण, 27 प्रकार की उपहार सामग्री देकर नवदंपतियों को किया गया सम्मानित


सिकंदरपुर (बलिया)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पांच विकास खंडों के 76 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उन्हें सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

98 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, 76 जोड़े हुए शामिल



सामूहिक विवाह समारोह के लिए पांच विकास खंडों से कुल 98 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया था, जिनमें से 76 जोड़ों ने समारोह में हिस्सा लिया। ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, नवानगर से पंजीकृत 33 जोड़ों में 21, पंदह से 14 में 13, सीयर से सभी 12, नगरा से 10 में नौ तथा मनियर से पंजीकृत 28 जोड़ों में से 21 जोड़े विवाह समारोह में शामिल हुए। आयोजन से पहले सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया, ताकि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

नवदंपतियों को दी गई 27 प्रकार की उपहार सामग्री



मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 27 प्रकार की उपहार सामग्री देने की व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर वर-वधू के परिजनों और अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। विवाह की रस्मों के दौरान नवदंपतियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद



समारोह में उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव, क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact