Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

गोपालगंज से वाराणसी जा रही कार नहर में गिरी, मासूम समेत चार गंभीर



बलिया। रसड़ा-नगरा मार्ग पर सिंगही चट्टी के समीप गुरुवार की मध्यरात्रि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पुलिया के पास एक अनियंत्रित कार ईंट की रेलिंग तोड़ते हुए पानी से भरी राजवाहा नहर में जा गिरी। हादसे में पांच वर्षीय मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के कटया क्षेत्र निवासी वेदांती देवी (45), महेश्वर शाह (30), पल्लवी (17) और अंकुश (5) समेत छह लोग कार से वाराणसी में मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे। गुरुवार की मध्यरात्रि उनकी कार रसड़ा-नगरा मार्ग पर सिंगही चट्टी के पास राजवाहा नहर की पुलिया के समीप पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग

हादसे के बाद कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रसड़ा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। मामूली रूप से घायल दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल वेदांती देवी, महेश्वर शाह, पल्लवी और अंकुश को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रसड़ा से नगरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग पर कई स्थानों पर पुल और पुलिया का निर्माण भी प्रगति पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की धीमी गति और निर्माणाधीन स्थलों पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिंगही चट्टी के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थलों पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाने और जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact