बलिया: पेंशन बंद होने का झांसा देकर ठगी, पीड़ित को वापस मिले 1.23 लाख रुपये
बलिया। पेंशन बंद होने और पीपीओ नंबर अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित को राहत दिलाई है। साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी श्याम बिहारी राम के ठगी के शिकार हुए 1,23,807 रुपये वापस करा दिए गए।
साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी के अनुसार, 26 अगस्त 2025 को श्याम बिहारी राम के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने पेंशन बंद होने और पीपीओ नंबर अपडेट कराने की बात कहकर उन्हें अपने झांसे में लिया। इसके बाद उनके साथ साइबर धोखाधड़ी की गई।
पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई के बाद शनिवार को पीड़ित की पूरी ठगी गई धनराशि 1,23,807 रुपये वापस करा दी गई।
साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील
निरीक्षक नदीम फरीदी ने लोगों से अपील की कि पेंशन या पीपीओ नंबर अपडेट कराने के नाम पर आने वाली किसी भी संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें। फोन करने वाले के साथ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने या संदिग्ध कॉल आने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
