Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव थाने में नवनिर्मित आरक्षी बैरक का किया उद्घाटन

गणमान्य नागरिकों व ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश






बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने रविवार को थाना उभांव पहुंचकर नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर एवं भवन में बने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना उभांव के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय समितियों के सदस्यों के निरंतर संपर्क में रहें। आपसी विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान कराने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाए।

एसपी ने बीट अधिकारियों को प्रतिदिन अपने आवंटित ग्रामों एवं वार्डों में भ्रमण करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा नागरिक चौपाल आयोजित कर आमजन से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण और मजबूत किया जा सकता है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए कहा।

इसके बाद थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश कुमार पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact