Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

परवल तोड़ रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत से परिवार में मचा कोहराम

 


सिकंदरपुर (बलिया)। नवानगर क्षेत्र के सिसोटर गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रेमचंद यादव दियारा क्षेत्र स्थित अपने खेत में परवल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और खेत में ही गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिउरची (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रेमचंद यादव अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact