सिकंदरपुर में पहली का गोल के साथ महावीरी झंडोत्सव का शुभारंभ, जय महावीर के नारों से गूंजा नगर
सिकंदरपुर (बलिया)। शनिवार की देर रात पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के बीच नगर के महावीर स्थान से राम महावीरी अखाड़ा द्वारा पहली का गोल निकाले जाने के साथ ही ऐतिहासिक रथ यात्रा एवं महावीरी झंडोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था से ओत-प्रोत इस जुलूस में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में गूंज रहे "जय महावीर" के जयघोष से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
राम महावीरी अखाड़ा के अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में रात्रि लगभग 11 बजे हॉस्पिटल तिराहा से जुलूस पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ निकला। यह जुलूस सोनार पट्टी, पुराना पोस्ट ऑफिस, गांधी मोहल्ला, भिखपुरा, दरगाह मैदान तिराहा (बड़्ढा) सहित विभिन्न मार्गों से होकर मध्यरात्रि में डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर परिसर पहुंचा, जहां विधिवत समापन हुआ। इस दौरान नगर के अन्य अखाड़ों के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
महावीरी झंडोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जुलूस मार्ग के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी इमाम चौकों पर बैरिकेडिंग कराई गई थी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रारंभ से लेकर समापन तक लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
जुलूस के मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में जुलूस का दर्शन करने के लिए देर रात तक डटे रहे।
झंडोत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं राकेश चौधरी ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर जुलूस को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जुलूस में प्रमुख रूप से संजय जायसवाल, भीष्म यादव, दिनेश चौधरी, गणेश सोनी, डॉ. उमेशचंद, प्रयाग चौहान, अभिषेक सोनी, लालबचन शर्मा, जितेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
