सिकंदरपुर बाईपास पर स्थानीय आवागमन के लिए अंडरपास लगभग तैयार
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-727बी के निर्माणाधीन सिकंदरपुर बाईपास पर स्थानीय आवागमन को सुगम बनाने के लिए भैरव बाबा स्थान के निकट प्रस्तावित लिमिटेड व्हीक्यूलर अंडरपास (एलवीयूपी) का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' को भेजे पत्र में दी है।
केंद्रीय मंत्री ने 29 जून 2026 को सांसद के 5 जून 2026 के पत्र के संदर्भ में बताया कि सांसद ने किकोड़ा-भडीकरा मार्ग को बाईपास की सर्विस लेन से जोड़ने की मांग उठाई थी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भैरव बाबा स्थान के पास चैनेज 103.610 पर एलवीयूपी का निर्माण पहले से स्वीकृत है और इसका कार्य अंतिम चरण में है।
अंडरपास शुरू होने के बाद बाईपास के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आने-जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
सांसद मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण मांग को सांसद रमाशंकर राजभर ने गंभीरता से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा था। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मंत्रालय ने निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि सांसद का उद्देश्य विकास परियोजनाओं के साथ आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सड़क, बिजली, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को लगातार केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब क्षेत्र में दिखाई देने लगे हैं।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
