Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सिकंदरपुरः करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, 9 फरवरी को होनी थी बेटी काजल की शादी



सिकंदरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के डूंहा बिहरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी का नल खोलते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय वीना देवी पत्नी राकेश सिंह की मौत हो गई। मां को बचाने गई 24 वर्षीय बेटी काजल की भी करंट लगने से जान चली गई।

घटना के समय घर में कोई नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों अचेत अवस्था में पड़ी थीं। परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। एक साथ मां-बेटी की मौत से गांव में कोहराम मच गया।


9 फरवरी 2027 को होनी थी शादी 

काजल तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। भाइयों के नाम ज्ञानेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह हैं। सबसे छोटी बहन सुमन सिंह है। काजल की शादी ताड़ीबड़ा गांव में 9 फरवरी 2027 को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

मृतका के पति राकेश सिंह इलाहाबाद में किसी ठेकेदार के यहां मुंशी हैं। एक साल पहले उनका भी एक्सीडेंट हो गया था। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact