Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

महावीरी जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी व सीडीओ ने किया रूट निरीक्षण



सिकंदरपुर (बलिया)। आगामी महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना सिकंदरपुर परिसर में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जुलूस आयोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने की।


बैठक में महावीरी जुलूस के आयोजकों के साथ जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने महावीरी जुलूस के सभी प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद्र चौरसिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact