Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सांसद रमाशंकर राजभर की पहल पर तीन विधानसभा क्षेत्रों के 90 स्थानों पर आंशिक विद्युतीकरण को मंजूरी



बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर की संस्तुति पर बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर और बांसडीह विधानसभा क्षेत्रों के कुल 90 स्थानों पर आंशिक विद्युतीकरण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के तहत बिजली सुविधा से वंचित बस्तियों और नई आबादियों तक विद्युत लाइन का विस्तार किया जाएगा, जिससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में 31, बांसडीह में 29 तथा सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 स्थानों पर आंशिक विद्युतीकरण कराया जाएगा। इन कार्यों के अंतर्गत राजभर, हरिजन एवं अन्य पिछड़ी बस्तियों के साथ-साथ नई आबादियों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थलों तक बिजली पहुंचाने के लिए नई विद्युत लाइनें एवं आवश्यक अवसंरचना विकसित की जाएगी।

सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही समग्र विकास का आधार है और इसी उद्देश्य से विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि सांसद के सतत प्रयासों से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आंशिक विद्युतीकरण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद उन बस्तियों में भी बिजली सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जहां अब तक विद्युत आपूर्ति नहीं पहुंच सकी थी या आंशिक रूप से उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि सांसद क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा आगे भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact