Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

भीषण गर्मी के चलते बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला

 


बलिया, 26 जून। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर 27 जून 2026 से अगले आदेश तक जनपद के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact