Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

खुशबू की मौत के मामले में सीएचसी सिकंदरपुर पहुंची जांच टीम, डॉक्टर से लिया लिखित जवाब

 


सिकंदरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव निवासी खुशबू वर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय जांच टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर पहुंची। टीम ने अस्पताल में करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता से पूछताछ कर उनका लिखित जवाब भी लिया गया।

जानकारी के अनुसार, खुशबू वर्मा के पैर में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर लेकर पहुंचे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता ने उनका उपचार किया और कुछ इंजेक्शन लिखे। आरोप है कि अस्पताल में तैनात नर्स सुप्रिया ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। इसी क्रम में मंगलवार को बलिया से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने सीएचसी में जांच की। टीम का नेतृत्व एडिशनल सीएमओ डॉ. पद्मावती वर्मा कर रही थीं। टीम ने सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता से घटना और उपचार से संबंधित जानकारी ली तथा उनसे लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त किया।

जांच के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिग्विजय कुमार की अनुपस्थिति का मामला भी सामने आया। बताया गया कि ड्यूटी पर होने के बावजूद वह अपनी पत्नी डॉ. रूबी को लेने जिले से बाहर गए हुए थे। उन्होंने अस्पताल के ग्रुप में दोपहर चार बजे अपनी अनुपस्थिति की सूचना साझा की थी। हालांकि, अस्पताल का चार्ज किसी अन्य चिकित्सक को सौंपे जाने की जानकारी नहीं मिली।

जांच टीम का नेतृत्व कर रहीं एडिशनल सीएमओ डॉ. पद्मावती वर्मा से जब प्रेस प्रतिनिधियों ने कार्रवाई के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि संबंधित चिकित्सक से लिखित जवाब लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतका के परिजनों से बातचीत करने के बाद पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच पर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact