Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सिकन्दरपुर में मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारंभ, महिलाओं की सुरक्षा को मिला नया संबल

 


सिकन्दरपुर (बलिया): महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का आगाज़ सिकन्दरपुर कोतवाली परिसर से हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप यह अभियान शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शुरू होकर आगामी 30 दिनों तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही विभागीय तालमेल के साथ गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करने और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया।

स्थानीय शुभारंभ कार्यक्रम में सीओ सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला ने महिलाओं को सुरक्षा गाइडलाइन समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 108, 1076 और 1098 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहुओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उपस्थित महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें यह भरोसा दिलाते हैं कि पुलिस व प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान नमिता राय, सुमन मिश्रा, संगीता सिंह, मुख्य सेविका ममता सिंह, पवित्री देवी, इसरावती देवी, रीना देवी, संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा की ढाल और सशक्तिकरण का सशक्त हथियार है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact