Ballia Post का चैनल JOIN करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकंदरपुर नगर का वृहद पथ संचलन 12 अक्टूबर को



सिकंदरपुर (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकंदरपुर नगर की कार्यकारिणी बैठक सोमवार सायं 7 बजे छोटी संघत गुरुनानक सेवा समिति परिसर में आयोजित हुई। बैठक में नगर कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ता बंधु, बस्ती प्रमुख, जिले के अधिकारी एवं नगर में निवास करने वाले अनेक स्वयंसेवक समय से उपस्थित हुए।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें संघ शताब्दी वर्ष कार्यकर्ता बैठक, स्वयंसेवक एकत्रीकरण, विजयादशमी उत्सव एवं वृहद पथ संचलन का आयोजन सुनिश्चित हुआ। तिथियों की घोषणा इस प्रकार की गई जो इस प्रकार हैं–

संघ शताब्दी वर्ष कार्यकर्ता बैठक  25 सितम्बर 2025, दोपहर 2 बजे, शगुन मैरेज हाल, सिकंदरपुर,स्वयंसेवक एकत्रीकरण : 28 सितम्बर 2025,विजयादशमी उत्सव : 2 अक्टूबर 2025,पथ संचलन : 12 अक्टूबर 2025, बैठक की शुरुआत सह जिला संघचालक श्री लालबचन जी ने की। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह उत्सव पूरे एक वर्ष तक चलेगा और इसके अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

इस अवसर पर सह जिला संघचालक लालबचन जी, जिला सेवा प्रमुख नायब जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख विवेकानंद, नगर संघचालक दिनेश जी, शाखा कार्यवाह गुलाब जी, नगर कार्यवाह अविनाश मिश्रा, मुख्य शिक्षक संजय सोनी, नगर पालक मानिकचंद्र, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अंकेश विश्वकर्मा, गणशिक्षक अभिषेक सोनी, व्यवस्था प्रमुख कैलाश जी, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अवधेश सिंह, विनय जायसवाल, राकेश बरनवाल, दिलीप जायसवाल, रणजीत रावत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠
    Home
    📰
    News
    ℹ️
    About
    📞
    Contact