सात चरणों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष
सिकंदरपुर (बलिया), 19 सितम्बर 2025। महाराणा प्रताप प्रभात शाखा, सिकंदरपुर नगर में शुक्रवार प्रातः जिला रसड़ा के जिला प्रचारक अनुपम जी का शुभ प्रवास हुआ। शाखा उपरांत जलपान का आयोजन गणशिक्षक अभिषेक सोनी के निज निवास पर किया गया, जिसमें नगर के सभी स्वयंसेवक बन्धु उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अनुपम जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष सात चरणों में मनाया जाएगा। संघ की स्थापना 27 सितम्बर 1925 को हुई थी और आगामी विजयदशमी को 100 वर्ष पूर्ण होंगे। उन्होंने बताया कि संघ हिंदू समाज का संगठन है, जो निरंतर “भारत माता की जय” के लिए कार्यरत है। साथ ही आगामी विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विचार-विमर्श भी किए गए।
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों बाद राममंदिर के दर्शन इसी एकजुटता का परिणाम हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान चलाकर हर हिंदू परिवार तक संघ के विचार पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए पत्रक और पुस्तकों का सहारा लिया जाएगा। सात चरणों वाले कार्यक्रमों में मंडल स्तर पर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन तथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की विशेष योजनाएं शामिल होंगी।
कार्यक्रम में सह जिला संघचालक लालबचन जी, जिला सेवा प्रमुख नायब जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख विवेकानंद, नगर संघचालक दिनेश जी, शाखा कार्यवाह गुलाब जी, नगर कार्यवाह अविनाश मिश्रा, मुख्य शिक्षक संजय सोनी, गणशिक्षक अभिषेक सोनी, व्यवस्था प्रमुख कैलाश जी, कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख अवधेश सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
