Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

आज का राशिलफलः 17 October 2025



मेष 

कम परिश्रम में अधिक सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाने की अपेक्षा सहयोग और पूर्ण व्यवहार आगे बढ़ने का दिन है। बेकार के कार्यों में ऊर्जा खोने की अपेक्षा पेंडिंग कार्यों को पूरा करना बेहतर रहेगा।

वृषभ 

कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम और सार्वजनिक जीवन में कुछ आयोजनों की जिम्मेदारी मिलने से अतिव्यस्त रह सकते हैं। घर की आंतरिक सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वाहन खरीदने के योग भी बना रहे हैं।

मिथुन

आपके ज्ञान और समझदारी की वजह से आपकी इज़्जत और पहचान बढ़ेगी। कामकाज में ज़्यादा व्यस्त रहने से कुछ खास पारिवारिक या भावनात्मक मौके छूट सकते हैं। मन न होते हुए भी आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क 

कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में नयापन लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मित्रों का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे।

सिंह 

संकल्प सिद्धि का दिन है। कई जिम्मेदारियां एक साथ पूरी करने के अवसर मिल सकते हैं। पूर्व निर्धारित से अधिक आय मिलने से प्रसन्नता रहेगी। प्रशासन से मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन में नए उत्साह का संचार होगा।

कन्या 

परिस्थितियों में बदलाव के संकेत है। धीरज और धैर्य से कार्य करने होंगे। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मितव्ययिता से काम करना होगा। भावनात्मक संबंधों से सहयोग और ऊर्जा मिलेगी।

तुला

ससुराल पक्ष से निकटता बढ़ेगी। नई परिस्थितियों का आकलन सूझबूझ से करना होगा। उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेकर कार्य करना श्रेष्ठ रहेगा। अतिरिक्त आय को भूमि में निवेश करने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक 

शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। उनकी योजनाओं पर नजर रखनी होगी। कार्य कुशलता में वृद्धि करके सभी आलोचना को मौन कर सकते हैं। बचत को निवेश करते समय जोखिम ना लें। ज्यादा का लोभ परेशानी में डाल सकता है।

धनु 

पारिवारिक जीवन में उत्साह और आनंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी की व्यवहार कुशलता से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य के समर्थन से आकस्मिक आय के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर 

काम की जगह पर हालात धीरे-धीरे काबू में आ जाएंगे। सहकर्मियों से थोड़ी नाराज़गी या मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अनुशासन बनाए रखें। प्यार के रिश्तों में कोई बड़ा फैसला लेने की नौबत आ सकती है। फिलहाल यात्रा करने से बचें।

कुंभ 

कार्य कुशलता और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधों के प्रति झुकाव बढ़ने से महत्वपूर्ण निर्णयों में देरी हो सकती है। नये साझेदारी व्यवसाय को शुरू करने के लिए बातचीत होगी।

मीन 

मित्रों की कार्य योजनाओं से असुरक्षा की भावना महसूस करेंगे। निवास स्थान या जॉब में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पारिवारिक लोगों की उदासीन प्रतिक्रिया से तनाव हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।


❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact