आज का राशिलफलः 18 अक्टूबर 2025
मेष राशिफल
उमंग और उत्साह के साथ दैनिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। व्यवसाय में पूर्व मे किए गए वादे पूरा करना मुश्किल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों परिश्रम या मित्रों के साथ मिलेगा। आमोद प्रमोद दोनों में से एक का चुनाव कठिन रहेगा।
वृषभ राशिफल
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के शब्दों से आहत हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों के प्रति निर्लिप्त रहते हुए कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
मिथुन राशिफल
प्रतिष्ठा को धन से अधिक महत्व देंगे। वादे पूरे करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। नई जिम्मेदारियां के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह बढ़ेगा। लेकिन थोड़ी आशंकाएं भी रहेगी।
कर्क राशिफल
अधिक भावुक होने पर उच्च अधिकारियों के साथ वार्तालाप में शामिल होना परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुरानी बचत काम में लेनी पड़ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं।
सिंह राशिफल
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने से धन और दैनिक कार्यों में सुविधा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में दूसरों के प्रति की गई उदारता स्नेह और प्रेम के रूप में वापस प्राप्त होगी। तनाव समाप्त होंगे नई कार्य योजना बनेगी।
कन्या राशिफल
व्यवसायिक गतिविधियों में अति व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन में विलासिता की वस्तुएं शामिल होंगी।
तुला राशिफल
आपके विचारों और कार्यों को समर्थन मिलेगा। नए आर्थिक अनुबंध हो सकते हैं। राजकीय कार्यों मैं उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आशान्वित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा को अभी टालना ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करें। नियमों की अवहेलना कानूनी समस्या में डाल सकती है। सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की रात को महत्व दें। बच्चों के भविष्य को लेकर स्पष्ट कार्य योजना तैयार करनी होगी।
धनु राशिफल
नियमित कार्यों से अलग दिनचर्या रह सकती है। भाग्य का समर्थन मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन की उपलब्धता बढ़ेगी। भाई बहनों से संवाद सकारात्मक रहेगा। अधिकारों को लेकर विवाद सुलझने से मानसिक शांति रहेगी।
मकर राशिफल
पारिवारिक अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। कार्य स्थल पर चीज थोड़ी असहज हो सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अनजान लोगों के साथ आर्थिक तौर पर भरोसा करने से बचना चाहिए।
कुंभ राशिफल
परिस्थिति में सुधार होगा दैनिक कार्यों की गति बढ़ेगी। अल्पकालीन आर्थिक योजनाएं सफल रहेगी। भावनात्मक रिश्तों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आध्यात्मिक जुड़ाव के साथ यात्रा संभावित है।
मीन राशिफल
विरोधियों के निशाने पर रह सकते हैं। कार्य योजना में बदलाव करने पड़ेंगे। योजनाओं को पूरा होने तक सार्वजनिक करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वाणी में मधुरता रखनी होगी।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
