Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

बकरी विवाद हत्याकांड का आरोपी नगरा मोड़ से गिरफ्तार



सिकन्दरपुर, बलिया। थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र में बकरी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 अक्टूबर की सुबह की है, जब वादिनी की बकरी अभियुक्त रजिन्दर नट के घर चली गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रजिन्दर नट और उसके परिवार वालों ने वादिनी की पुत्रवधू और पोते पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बलिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने पुत्रवधू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पोते का इलाज जारी है।

इस घटना पर थाना सिकन्दरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, सिकन्दरपुर पुलिस की एक टीम ने सोमवार को 3 बजे अभियुक्त रजिन्दर नट को नगरामोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सरोज और कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव शामिल थे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact