Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सिकंदरपुर तहसील में पंचायत निर्वाचन की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन



सिकंदरपुर, बलिया । राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार तहसील सिकंदरपुर में पंचायत निर्वाचन की अनंतिम मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। यह प्रकाशन उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनील कुमार द्वारा मंगलवार को 1.30 बजे किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी एवं समन्वयक अधिकारी नवानगर विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी पंदह श्रवण प्रसाद गुप्ता तथा नायब तहसीलदार सिकंदरपुर दुर्गेश प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील मुख्यालय सिकंदरपुर के साथ-साथ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कुल तीन विकास खंडों—नवानगर, पंदह एवं मनियर—में अनंतिम मतदाता सूची आम जनता के अवलोकन हेतु रखी जाएगी। इन तीनों विकास खंडों के 114 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों अथवा मतदान बूथों पर सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए कुल 232 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है, जो मतदाता सूची के प्रकाशन एवं अवलोकन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दिनांक 24 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा त्रुटियों के संबंध में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत परीक्षण कर दिनांक 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने आगे बताया कि सभी दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद पंचायत निर्वाचन हेतु अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 6 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर लें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय से दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि पंचायत निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact