31 जनवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम
सामूहिक विवाह कार्यक्रम: मेडिकल कैंप से लेकर कंट्रोल रूम तक की व्यवस्था
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले के समस्त विकास खण्डों के चयनित लाभार्थियों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 31 जनवरी को प्रातः 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक विवाह से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। इसमें होर्डिंग्स, पोस्टर, टेंटेज, कैटरिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल कैंप, सुरक्षा व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम की स्थापना सहित अन्य सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहेंगे, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मेडिकल कैंप में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम को सरकार की मंशा के अनुरूप सफल बनाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सम्मान पूर्वक एवं सुचारु व्यवस्था के साथ इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
