विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह, अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र के जलालीपुर स्थित आरबीएल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एचडी मिस्टर दयाशंकर राय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया और छात्रों ने गगनभेदी नारे लगाए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में मिस्टर दयाशंकर राय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं को शुभकामनाएँ दीं। वहीं विद्यालय के प्रेसिडेंट मिस्टर वी.एस. राय ने भी गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
इधर आरबीएल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों ने जाँच कराई। अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉक्टर एन.के. सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. अमित, डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. इस्मत सिद्दीकी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।


