आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस
सिकंदरपुर, बलिया। देशभक्ति के रंग और गौरव के भाव से सराबोर कठघरा बंशी बाजार स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी का प्रांगण सोमवार की सुबह जयघोषों से गूंज उठा, जब विद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामाशंकर राजभर (सांसद सलेमपुर) तथा विशिष्ट अतिथि रामबच्चन यादव (पूर्व ब्लाक प्रमुख) सहित जितेंद्र सोनी, विजय सिंह (पूर्व जिला), सचिव सुमन्त तिवारी (सपा नेता), पंपी राजभर, उदित राजभर, गुरुजलाल राजभर, विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह (गुड्डू) एवं निर्देशिका श्रीमती निशु सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया गया।
ध्वजारोहण के साथ ही विद्यालय प्रांगण “भारत माता की जय” और “वीर सपूत अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट देर तक चलती रही।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सांसद रामाशंकर राजभर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“आज का दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह उन वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण कराता है। हमें उनकी कुर्बानियों को कभी भूलना नहीं चाहिए और आज़ादी को अक्षुण्ण रखना ही हमारी जिम्मेदारी है।”
विद्यालय के हित व बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सांसद द्वारा विद्यालय को आर.ओ. वॉटर प्लांट भेंट किया गया, जिसकी सराहना पूरे विद्यालय परिसर में हुई। विद्यालय परिवार ने इस पहल पर सांसद का आभार व्यक्त किया।
प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने कहा—
“आज हम खुले आसमान में जो सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर सेनानियों की अमूल्य देन है, जिसे हमें सहेजकर रखना है।”
साथ ही उन्होंने विद्यालय की ओर से आरओ प्लांट भेंट किए जाने के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक प्रभारी अजीत यादव तथा छात्र शौर्य प्रताप राय ने प्रभावी एवं सहज अंदाज में किया। अंत में प्रशासनिक प्रभारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

