Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

एलन नेशनल सीनियर सेकेंडरी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया



सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के सिवान कला स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान एलन नेशनल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बुधवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर नियाज अहमद ने किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी।


इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य, कविताएँ और वाद्य प्रस्तुति शामिल रही। बच्चों के प्रदर्शन ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया और सभी ने तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया।


अपने संबोधन में मैनेजिंग डायरेक्टर नियाज अहमद ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की आत्मा है और छात्र ही भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रत्याशा तिवारी ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact