Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रैली, भाषण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 



सिकंदरपुर, बलिया।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैली, भाषण और शपथ ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण तीन दिवसीय (23 जनवरी से 25 जनवरी) कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन यशस्वी प्राचार्य प्रो. उदय पासवान के मार्गदर्शन और संरक्षण तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रो अशोक कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लखनापार चट्टी से होते हुये महुलानपार गाँव से गुजरते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुये 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम "मेरा भारत मेरा वोट" के नारे लगाये गये। प्रो कुमार ने मतदाता दिवस के महत्व और जागरूकता पर जोर देते हुए प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने कहा कि "लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। यह न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है।" छात्र - छात्राओं ने भी भाषण दिया। समारोह का समापन शपथ ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी उपस्थित छात्रों और प्राध्यापकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। डॉ. एस एन मिश्र ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी को उनके योगदान और सहयोग के लिए सराहा। महाविद्यालय परिवार और छात्र -छात्राओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. उमाकांत यादव, डॉ मंजीत कुमार राय, डॉ अनिल कुमार, श्री अम्बरीश सिंह, डॉ. चंद्र प्रकाश, श्री ज्ञान प्रकाश, श्री किशन सिंह, श्री अशोक सिंह एवं श्री विशाल कुमार उपस्थित रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact