Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

ज्ञान–ऋतु का स्वागत: एलएन नेशनल स्कूल में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन व सांस्कृतिक उत्सव




सिकन्दरपुर, बलिया। क्षेत्र के सिवान कला स्थित एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से समारोह मनाया गया। बसंत के आगमन के साथ ही विद्यालय परिसर में उल्लास, उमंग और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के एमडी नियाज अहमद उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतीक रूप में विद्यालय की नन्ही छात्रा काव्या यादव के मनोहारी प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसने पूरे कार्यक्रम के माहौल को भक्ति एवं श्रद्धा से भर दिया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एमडी नियाज अहमद ने बच्चों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान, विवेक और संस्कृति का संरक्षण शिक्षा का वास्तविक स्वरूप है, और बसंत पंचमी इसी का संदेश देती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विद्या व संस्कार के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रत्याशा तिवारी ने भी संबोधित करते हुए बसंत पंचमी को भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती विद्या, संगीत, कला एवं वाणी की देवी हैं तथा उनके स्मरण से जीवन में प्रकाश और दिशा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन, नृत्य प्रस्तुति एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। विद्यालय परिसर में पीले वस्त्रों की अनूठी झलक देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर पूनम शर्मा, श्रेया सिंह, अयान अकरम, जयशंकर प्रसाद, शैलेश मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact