Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

विद्या व देशभक्ति का संगम: विद्यालय में बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष बोस की जयंती मनाई गई



सिकन्दरपुर (बलिया): चाइल्ड एजुकेशन सेंटर एवं एनएमजी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर में बुधवार को बसंत पंचमी के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर शिक्षण, अनुशासन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं नेताजी के जीवन संघर्ष पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रसेवा, त्याग, अदम्य साहस एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।


विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी ने बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती से सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में दयानंद, सैफ अली अंसारी, गौहर खान, रेयाज अहमद, अनिल यादव, मनोहर, हुमा नसरीन, नफीसा, नाजरीन आदि की उपस्थिति रही।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact