बसंत पंचमी के मौके पर 23 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
लखनऊ। कल यानी 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी है। इस दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है और ज्ञान-विद्या की देवी का आशीर्वाद मांगा जाता है। लेकिन बच्चों और माता-पिता के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या कल स्कूल में छुट्टी रहेगी या बच्चे स्कूल जाएंगे? इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने आधिकारिक
अकादमिक कैलेंडर में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सभी बेसिक स्कूलों (प्राइमरी और अपर प्राइमरी) में पूर्ण अवकाश घोषित किया है। यानी कल बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं होगी। यह छुट्टी पूरे प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों पर लागू है। परिषद ने अपने कैलेंडर में पहले से ही इसकी जानकारी दे दी है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
