Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

नूरजहाँ मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में गणतंत्र दिवस का शानदार आयोजन



सिकंदरपुर (बलिया)। नूरजहाँ मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं चाइल्ड एजुकेशन सेंटर परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगा, देशभक्ति गीतों तथा बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का वातावरण व्याप्त हो गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक शेख राशिद अली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डा. फराज फातमी, सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश श्रीवास्तव तथा विद्यालय के प्रबंधक शेख अहमद अली (संजय भाई) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके उपरांत छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नारों, नृत्य, गायन, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। प्रस्तुतियों में संविधान की महत्ता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।


इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वरिष्ठ अध्यापक अनिल यादव को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल संतोष शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शेख राशिद अली भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें न्याय, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों का स्मरण कराता है।” उन्होंने विद्यालय को कम्प्यूटर लैब व विज्ञान प्रयोगशाला प्रदान करने की घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि डा. फराज फातमी व रजनीश श्रीवास्तव ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक शेख अहमद अली ‘संजय भाई’ ने भी शिक्षकों व छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चाइल्ड एजुकेशन सेंटर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सायरा बानो ने तथा संचालन मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी ने किया। समापन पर उन्होंने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। पूरा परिसर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजता रहा।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact