एस.एन. पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य झांकी का आयोजन
सिकन्दरपुर, बलिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एस.एन. पब्लिक स्कूल, मलेजी नवरतनपुर में विद्यालय के प्रबंधक मुन्ना यादव के निर्देशन में हर्षोल्लासपूर्वक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में थाना सिकन्दरपुर के उपनिरीक्षक सुरेश यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर भव्य झांकी को रवाना किया।
झांकी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नवरतनपुर चौराहा, मटुरी, खरीकही, रसरी, कोथ चौराहा होते हुए कैलानी, निधिबारी, उसूरी, रुद्रवार मार्ग से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। झांकी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं जोश के साथ भागीदारी निभाई, वहीं मार्ग में उपस्थित ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने तालियों व जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से संविधान के आदर्शों को अपनाने, अनुशासन में रहने और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष वर्मा ने किया तथा इस दौरान सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

