बाइक की टक्कर से पैदल घर जा रहे 55 वर्षीय एक अधेड़ की मौत
Ballia: बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर शिवरामपुर गांव के पास महविधालय के सामने मंगलवार की सायं बाइक की टक्कर से पैदल घर जा रहे 55 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बघौली निवासी राजेश चौहान शिवरामपुर से बघौली पैदल ही अपने घर जा रहे थे। सायं लगभग सात बजे बांसडीह से बलिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी वहां गिरकर घायल हो गया। ग्रामीण घायल राजेश को सीएचसी बांसडीह ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस बाइक को कब्जा लेकर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
राजेश चौहान के मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहें हैं।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

