स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत NSS इकाई ने निकाली रैली, चलाया सफाई अभियान
सिकंदरपुर (बलिया), 26 फरवरी 2026। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरुवार को स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर “स्वच्छता अपनाएँ, बीमारी भगाएँ” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर चयनित स्थल तक पहुँची। प्रथम एक दिवसीय शिविर की इस रैली को महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. डॉ. उदय पासवान के निर्देशन में संपन्न कराया गया।
रैली के उपरांत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत तिवारी ने किया। महाविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. एस. एन. मिश्र ने उक्त जानकारी प्रदान की।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
