Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम



इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के चलते पाकिस्तानी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भी मजबूती से बरकरार है।

28 फरवरी को पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका का सामना करना है। इस मुकाबले के जरिए ही ग्रुप-2 से सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत होगी, ताकि उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए।

पाकिस्तान यदि पहले बैटिंग करता है तो उसे श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा। अगर वो लक्ष्य का पीछा कर रहा है तो उसे 13.1 ओवर में मैच खत्म करना होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो न्यूजीलैड की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। नेट रन रेट के कारण यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है। पाकिस्तान के लिए यह `करो या मरो` की स्थिति है, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें मैच के नतीजे पर टिकी होंगी। यदि मुकाबला धुलता है तो भी न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी। समीकरण के मुताबिक यदि न्यूजीलैंड यदि सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पल्लेकेले में पाकिस्तान बड़ा उलटफेर कर पाता है या न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की टिकट पक्की करती है। न्यूजीलैंड की टीम एक समय इंग्लैंड के खिलाफ एक समय काफी मजबूत स्थिति में थी। 16.5 ओवर तक इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 117 रन था। यहां से रेहान अहमद (नाबाद 19) और विल जैक्स (नाबाद 32) ने संयम और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की निर्णायक साझेदारी कर दी। इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। 

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact