गंगोत्री की अनोखी विज्ञान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
सिकन्दरपुर (बलिया)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। “विकसित भारत की संरचना व रक्षा” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आधुनिक विज्ञान एवं नवाचारों से जुड़े विविध मॉडलों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी वैज्ञानिक सोच और तकनीकी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान और आविष्कारों का युग है तथा विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है। प्रदर्शनी में वाई-फाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियां, जल संरक्षण, भूकंप मॉडल, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, रोबोटिक्स, रक्षा एवं सुरक्षा अलार्म, एयर क्लीनर, 3-डी होलोग्राम, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिंचाई पद्धति और डीएनए आधारित तकनीकों सहित अनेक उपयोगी परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं।
मुख्य अतिथि संजय यादव (पूर्व विधायक, बलिया) एवं विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार (उपजिलाधिकारी, सिकन्दरपुर) ने मॉडलों का गहन अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने छात्रों को नवाचार युक्त सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विज्ञान परियोजनाएं छात्रों में आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती हैं।
समापन अवसर पर अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा तथा संचालन त्रिलोकी नाथ पाण्डेय व अरविंद वर्मा ने किया। प्रदर्शनी में सैकड़ों अभिभावकों और आगंतुकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।


