प्रयोगों के जरिए विज्ञान को किया साकार, चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
सिकन्दरपुर, बलिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर चाइल्ड एजुकेशन सेंटर, सिकन्दरपुर में शुक्रवार को विज्ञान आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विज्ञान शिक्षक घनश्याम प्रसाद, शिक्षिका साफिया तथा तमन्ना परवीन के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रयोग कराए गए।
कक्षा एक से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रयोगों के माध्यम से समझा। बच्चों ने जल, वायु, प्रकाश, चुंबकत्व तथा सरल रासायनिक क्रियाओं से जुड़े प्रयोगों को स्वयं कर उनकी बारीकियों को जाना। प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरुलबारी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग है। वैज्ञानिक सोच ही देश और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रश्न पूछने, नई चीजें सीखने और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों ने प्रयोगों के माध्यम से यह सिद्ध किया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रिंसिपल के द्वारा सराहना की गई।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।



