Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

Holika Dahan: बलिया में 1627 जगहों पर होगा होलिका दहन



Ballia: जनपद में चार मार्च को होली मनाई जाएगी। उसके पहले जिले में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें 130 स्थान संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सिंकदरपुर और रतसर में अल्पसंख्यकों की आबादी ज्यादा होने से पुलिस सतर्क रहती है। शहर व उसके आसपास 67 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा रसड़ा में सबसे अधिक 170 स्थानों पर होलिकाएं जलेंगी। होलिका दहन के लिए नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टोली तैयारी में जुट गई है। वहीं त्योहार में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी जुटे हुए हैं। जनपद के सरकारी आकड़ें में 1627 स्थानों पर होलिका दहन होता है। समय के साथ कुछ स्थान बढ़े हैं। रसड़ा कोतवाली में 170, गड़वार 125, बैरिया 142, भीमपुरा 130, सिकंदरपुर 98, उभांव 97, बांसडीहरोड 91, फेफना 70, पकड़ी 70, बांसडीह 68, सुखपुरा 66, हल्दी 66, दोकटी 59, नरहीं 58, नगर 67, खेजुरी 56, रेवती 62, खेजुरी 56, मनियर 42, सहतवार 41, दुबहड़ 35 व चितबड़ागांव में 32 स्थानों पर होलिका दहन होगा।

जिले के संवेदनशील स्थान नरही थाना क्षेत्र में भरौली, सुरापाली, पलियाखास, सोहांव, अमांव, पिपराकला व सलेमपुर। गड़वार का सरया, कुरेजी, रतसड़, धनौतीधुरा व अरईपुर। फेफना में सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी, धम्मनपुरा, औंदी, डमरी, पांडेयपुर, कपूरी नारायनपुर, फेफना व पिपरिया। खेजुरी में मासूमपुर व नगरा में खरूआंव व ढेकवारी। सिकंदरपुर में मलेजी, कस्बा, डूहाबिहरा, पंदह, बसरिकापुर, काजीपुर, खरीद, सिवानकला, मिश्रवलिया, बघुड़ी, कठौरा, गोसाईपुर, हरनाटार, लौहर, खटंगा, हुसैनपुर, माल्दह, रूद्रवार, ठोकोढ़ा, कोथ व सिसोटार। बैरिया में हेमंतपुर, रानीगंज, बैरिया, दयाछपरा, करमानपुर, सुरेमनपुर तथा बांसडी अंतर्गत खरौनी, मैरीटार, राजपुर, जानकीछपरा, हुसैनाबाद, कस्बा बांसडीह व सुल्तानपुर संवेदनशील स्थान हैं।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact