पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने किया थाना पकड़ी का वार्षिक निरीक्षण
सिकन्दरपुर, बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को थाना पकड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों और सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन, परिसर में स्थित मेस एवं बैरकों का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई तथा अनुशासन व्यवस्था पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए।
इस दौरान थाना मालखाना एवं कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरों—अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, हिस्ट्रीशीटर (एचएस), महिला उत्पीड़न, हत्या-बलवा, गुमशुदगी तथा पासपोर्ट रजिस्टर—का विस्तार से अवलोकन किया गया। संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों के अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टर में दर्ज शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर स्वयं फोन कर पुलिस कार्रवाई के संबंध में फीडबैक लिया और महिला संबंधित मामलों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया।
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष के निरीक्षण में पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, ऑनलाइन केस डायरी एवं जीडी की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऑनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण कर जांच आख्या अपलोड करने को कहा गया, ताकि कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न रहे और जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके।
थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि बिजली बाधित होने पर जनरेटर या इनवर्टर से आपूर्ति जारी रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान आधुनिक तकनीक आधारित यक्ष (YAKSH) ऐप को नियमित अपडेट रखने, साइबर अपराधों—जैसे फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी व ऑनलाइन उत्पीड़न—के प्रति पुलिसकर्मियों व आमजन को जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की सूचना IRAD ऐप पर समय से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। डायल 112 पर प्राप्त इवेंट्स की समयबद्ध क्लोजर फीडिंग पर भी विशेष बल दिया गया।
अंत में पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार की नियमित जांच, कंप्यूटर उपकरणों की देखरेख और थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।










