सिकन्दरपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में पादरी गिरफ्तार, 124 पुस्तकें व साउंड सिस्टम बरामद
बलिया, 23 फरवरी। जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में कथित अवैध धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 124 धार्मिक पुस्तकें, म्यूजिक सिस्टम, माइक्रोफोन व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी रसड़ा/सिकन्दरपुर आलोक कुमार गुप्ता तथा प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर मूलचन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को थाना सिकन्दरपुर में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कस्बा सिकन्दरपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित एक मकान में 15–20 महिलाओं और कुछ बच्चों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी द्वारा अन्य धर्म के देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धन व नौकरी का लालच दिया गया।
तहरीर के आधार पर थाना सिकन्दरपुर में मु0अ0स0 38/2026, धारा 302, 352 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोसे थोमस (47 वर्ष), निवासी न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना (बिहार) को कस्बा सिकन्दरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
बरामद सामान में 01 बोरी में 124 पुस्तकें, 01 म्यूजिक सिस्टम, 03 माइक, 02 केबल, 01 साउंड बॉक्स, 01 पीए सिस्टम व 01 डेटा केबल शामिल हैं।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
