बलिया में सरकारी योजनाओं पर संयुक्त कार्यक्रम, लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
बलिया में सरकारी योजनाओं पर संयुक्त कार्यक्रम, लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को मिली जानकारी
बलिया। जनपद में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कृषि विभाग की ओर से उपनिदेशक कृषि मनीष सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, खाद-उर्वरक तथा अन्य कृषि योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताया। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि बेटियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना संचालित है। वहीं निराश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य व कोविड) चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 60,543 लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भी संचालित है। साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों और तहसीलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान आनंद सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत सूर्यांश रंजन, हर्ष कश्यप, दिव्या, रितु, कुमार यादव, वैभव गुप्ता, प्रीतम कुमार यादव एवं ओमजी गुप्ता को बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों में शीला देवी, ऋषिकेश उपाध्याय, हीरालाल चौहान, मनीष कुमार यादव, कमल किशोर श्रीवास्तव, कृपा शंकर यादव, ललन वर्मा, मंगल देव ठाकुर, पशुपति उपाध्याय, गजानन उपाध्याय एवं सुधीर कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सरस्वती देवी, साबिया खातून, अनु देवी, तेतरी देवी, खैरून एवं सीता देवी को सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आसमा, मदीना, रेशमा बानो, रेहाना बेगम एवं हुस्न आरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और वे उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित होते हैं।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
