मेधावी छात्रों का सम्मान, वार्षिक परीक्षा रिपोर्ट व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
रिपोर्ट: सन्तोष शर्मा
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के सिवानकला स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक परीक्षा 2026 का रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके अभिभावकों की उपस्थिति में ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मि. नियाज अहमद रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रत्याशा तिवारी ने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम सदैव शत-प्रतिशत रहता है, जो छात्रों और शिक्षकों की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।




