Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

 


सिकन्दरपुर (बलिया)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आनंद कुमार ने गुरुवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का गहन निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डिजिटल एक्स-रे और आरो कूलर वाटर मशीन की शिकायत पर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

सीएमओ ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें। डिजिटल एक्स-रे और आरो कूलर वाटर मशीन की शिकायत पर सीएमओ ने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर के चिकित्सकों को अन्य हॉस्पिटलों से अटैच किए जाने के संबंध में पत्रकारों के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि किसी भी चिकित्सक को अन्य हॉस्पिटलों में अटैच करना नियम विरुद्ध है, लेकिन व्यवस्था चलाने के लिए हमें डॉक्टरों को अटैच करना पड़ रहा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समय से न खुलने पर सीएमओ ने कड़ा एतराज जताया और चिकित्सा अधीक्षक दिग्विजय कुमार को जमकर फटकार लगाई। 

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल असहनीय है कि स्वास्थ्य केंद्र समय से नहीं खुलता। इसे तुरंत सुधारें। लैब में संचालित हो रहे जन औषधि केंद्र को जल्द से जल्द हटाकर अन्यत्र जगह ले जाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य गरीब मरीजों को सस्ती दवाएं देना है, लेकिन इसे लैब में चलाना सही नहीं हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय कुमार ने कहा कि हमारे अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों को एक टीम वर्क की तरह काम करना होगा। हम मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि उनके निर्देशों का पालन कितनी जल्दी होता हैं।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact