नाबालिग का अपह्रत करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
Ballia: पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया महोदय श्री कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे व थानाध्यक्ष चितबड़ागांव श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चितबड़ागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.04.2026 को थाना चितबड़ागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-30/2026 धारा 87,137(2) BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया सें सम्बन्धित 01 नफर *अभियुक्त अश्वनी पाण्डेय उर्फ रविशंकर पाण्डेय पुत्र गगन पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर 11 जवाहरनगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* को मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराही फोर्स द्वारा आयुष अस्पताल बरैया पोखरा के पास से समय करीब 13.30 बजे दिन में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को भी आज ही अभियुक्त के कब्जे से सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
01.मु0अ0सं0 - 30/26 धारा-137(2), 87 BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
01.अश्वनी पाण्डेय उर्फ रविशंकर पाण्डेय पुत्र गगन पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर 11 जवाहरनगर कस्बा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया उम्र लगभग 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
2.का0 सुनील कुमार थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
3.म0आ0 सरिता पटेल थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
