Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

यूपी बोर्ड परिणाम में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, अंजली ने जनपद में पाया आठवां स्थान

 


सिकन्दरपुर (बलिया)। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करने वाले क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।


विद्यालय के हाईस्कूल परिणाम में अंजली यादव, पुत्री रामचंद्र यादव, ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा बलिया जनपद में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं रेखा चौरसिया, पुत्री देवबली चौरसिया, ने 92.83 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा संस्कृति गुप्ता, पुत्री सोहन प्रसाद गुप्ता, ने 92.16 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।


इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है और आगे भी इसी परंपरा को बनाए रखेगा।

प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली अंजली यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम और समर्पण सबसे आवश्यक है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। सभी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact