Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्राओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान



सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


इंटरमीडिएट परीक्षा में अलीशा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल की सभी छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया।


इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नजरुलबारी एवं प्रधानाचार्य संतोष शर्मा ने सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

प्रधानाचार्य ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्राएं आगे की शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में गौहर खान, मनोहर कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact