ब्रेक फेल ट्रेलर बना मौत का कारण, मिर्जापुर सड़क हादसे में 11 की मौत
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर आ रहा एक ट्रेलर अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। इस बीच पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्राले में जा घुसी।
टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिससे उसमें सवार नौ लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। परिवार मैहर से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर अपने गांव लौट रहा था। हादसे में एक आठ वर्षीय बच्चे और उसकी मां की भी मौत हो गई।
हादसे में स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति तथा ट्रक चालक की भी दबकर जान चली गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
