चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा
सिकन्दरपुर, बलिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में सोमवार को आधुनिक कम्प्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंधक शेख अहमद अली रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर एवं कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण कर किया। अतिथियों ने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और इस नई लैब से बच्चों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में काफी सहायता मिलेगी।
विद्यालय के प्रिंसिपल सन्तोष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
इस अवसर पर मो. सनाउल्लाह, दयानंद प्रसाद, एहसानुल्लाह, सैफ अली, रेयाज, गौहर, घनश्याम, साफिया, मनोहर, लायबा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय में कम्प्यूटर लैब शुरू होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।


