जिलाधिकारी ने मंत्रोच्चार के बीच किया कोषागार के नए कक्षों का शुभारंभ
जिलाधिकारी ने मंत्रोच्चार के बीच किया कोषागार के नए कक्षों का शुभारंभ
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ बलिया कोषागार, डीएम ने किया लोकार्पण
कोषागार के द्वितालक, एकतालक व दृढ़ कक्ष का उद्घाटन, कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद
बलिया। जिले के कोषागार में नवीनीकरण एवं सौंदरीकरण कार्य का लोकार्पण आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान द्वितालक, एकतालक तथा दृढ़ कक्ष का उद्घाटन भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया। नवीनीकरण के बाद इन कक्षों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कार्यप्रणाली के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे कोषागार की कार्यक्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोषागार प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और इसके सुदृढ़ होने से सरकारी कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं गति आएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नई सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में कोषाधिकारी आनंद दुबे अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
