पहली का जुलूस निकलने के साथ मोहर्रम पर्व का शुभारंभ
सिकंदरपुर (बलिया)। बुधवार की रात नगर के मोहल्ला मिल्की से पहली का जुलूस निकलने के साथ ही मोहर्रम के दस दिवसीय पर्व का शुभारंभ हो गया। जुलूस में लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों युवाओं, किशोरों एवं अधेड़ लोगों ने भाग लिया।
अतीत से चली आ रही परंपरा के अनुसार नगर के मोहल्ला मिल्की से सबसे पहले मोहर्रम की पहली का जुलूस निकाला जाता है, जिसमें अन्य मोहल्लों के लोगों की भी सहभागिता रहती है। ताजिया कमेटी के सदर इम्तियाज अंसारी के नेतृत्व में मोहल्ले के इमाम चौक से रात लगभग साढ़े दस बजे अदब व एहतराम के साथ जुलूस निकला।
जुलूस शाही मस्जिद के पीछे, पुराना पोस्ट ऑफिस, जल्पा चौक, मोहल्ला गंधी, रशीदिया चौक, भीखपुरा तथा बढ़ा तिराहा सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मध्यरात्रि में मोहल्ला बढ़ा स्थित दरगाह मैदान पहुंचा। वहां कुछ समय रुकने के बाद जुलूस पुनः अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए देर रात मोहल्ला मिल्की पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थानों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली, जफर अजमली, कारी फिरोज, नजरुल बारी, समाजसेवी गणेश प्रसाद सोनी, डॉ. उमेश चंद, भीष्म चौधरी, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अभिषेक सोनी, जितेश कुमार वर्मा, राजकुमार जायसवाल, खुर्शीद नेता, फैजी अंसारी, राकेश यादव, दिनेश चौधरी, गणेश सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जुलूस के भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया तथा चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में शुरू से अंत तक जुटे रहे और जुलूस को सकुशल संपन्न कराया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
