Ads Right Header


 

Ballia Post का चैनल JOIN करें

यूपी में मिशन-2027 की तैयारी तेज, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में अमित शाह करेंगे चुनावी मंथन

अमित शाह 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। मिशन-2027, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर चर्चा संभावित है।



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे माहौल की जानकारी भी ले सकते हैं। पार्टी के भीतर किसी तरह के असंतोष की स्थिति का पता लगाकर उसके समाधान के उपाय तलाशना भी इस दौरे के एजेंडे में शामिल बताया जा रहा है।

संगठन की मजबूती और विधायकों के प्रदर्शन पर नजर

अमित शाह प्रदेश में संगठन के अलग-अलग मोर्चों के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति और मौजूदा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड का भी जायजा लिया जा सकता है। इसके आधार पर आगामी चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति तय करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

इसके अलावा प्रदेश संगठन की ओर से चिह्नित कुछ विशिष्ट व्यक्तियों से भी अमित शाह मुलाकात कर सकते हैं। कार्यसमिति की बैठक में उनका संबोधन पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर केंद्रित रह सकता है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सतर्क

उत्तर प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सीटों में आई कमी के बाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क नजर आ रही है। ऐसे में अमित शाह का प्रस्तावित दौरा संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब मिशन-2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी तैयारियों पर उनका फोकस रहने की संभावना है।

पार्टी के इस प्रस्तावित मंथन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बैठक में होने वाले फैसलों और रणनीति के औपचारिक ब्योरे की पुष्टि आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही होगी।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact