Ballia: पिकअप ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो घायल
सिकंदरपुर, बलियाः थाना क्षेत्र के लखनपार नहर के पास नगरा की तरफ से आ रही एक पिकअप ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरनी गांव निवासी शिवम सिंह (25) पुत्र अजीत कुमार सिंह और अंकित सिंह (16) पुत्र राहुल सिंह प्लैटिना मोटरसाइकिल से चंडी गांव अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल तीन टुकड़ों में टूट गया और उस पर लगा ट्रांसफार्मर उखड़कर कुछ दूरी पर जा गिरा। संयोगवश घटना के समय विद्युत आपूर्ति बंद थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के कई टुकड़े हो गए। मोटरसाइकिल चला रहे शिवम सिंह का दाहिना पैर और दाहिना हाथ टूट गया, साथ ही पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं पीछे बैठे अंकित सिंह के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
